Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आपके लैपटॉप की लाइफ लंबी कर देंगे ये 4 टिप्स

गर आप उन लोगो में से हैं, जो चीज़ों की कदर करते हैं और उन्हें लंबे समय तक चलना चाहते हैं तो यह यह लेख आपके लिए ही है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने मौजूदा लैपटॉप की लाइफ को लंबी कैसे कर सकते हैं :


इस्तेमाल करें लेकिन प्यार से

प्यार से इस्तेमाल करने से लैपटॉप ही नहीं, बल्कि सारे गैजेट्स की उम्र लंबी हो जाती है। आपको यह ध्यान देना चाहिए कि आपका लैपटॉप गिरे नहीं। आपके लैपटॉप की स्क्रीन भी बहुत नाजुक होती है। गिरने से इसके टूटने का डर होता है या फिर उस पर स्क्रैच आ सकती है जब आप लैपटॉप का इस्तेमाल प्यार से करेंगे तो उसकी हार्ड ड्राइव भी लंबे समय तक चलेगी।

साफ सफाई पर भी खास ध्यान दें

कीबोर्ड से धूल मिट्टी को समय-समय पर साफ करते रहना बहुत जरूरी है। लैपटॉप के पास बैठकर खाना खाने की गलती ना करें खाने के छोटे-छोटे टुकड़े लैपटॉप के कीबोर्ड के बीच में जाकर जमा हो जाते हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम की देखभाल जरूरी

अपने लैपटॉप के सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेटेड रखें। इससे नए फीचर्स अपने आप ऐड होते रहेंगे सिक्योरिटी भी अपडेटेड रहेगी। अपने लैपटॉप में एंटी–वायरस और एंटी–मालवेयर प्रोग्राम डालकर रखें।

हार्डवेयर को अपग्रेड करें, ताकि स्पीड भी बनी रहे सही

वक्त के साथ-साथ लैपटॉप की स्पीड भी धीमी पड़ने लग जाती है उससे बचने के लिए ज्यादा स्टोरेज स्पेस वाली हार्ड ड्राइव यानी सॉलि़ड स्टेड ड्राइव (एसएसडी) का इस्तेमाल करें। लैपटॉप का रैम भी बड़वा ले, ताकि स्पीड इश्यू का सामना ना करना पड़े। लैपटॉप को सीधे सनलाइट में रखने या गर्म कार में रखने से उसकी उम्र कम होती है।

Conclusion

तो दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट लैपटॉप की लाईफ कैसे improve करते हैं। आशा करते है की आपको इसके बारे में सब कुछ अच्छे से समझ में आया होगा अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो Comment Box में Comment करके जरूर बताएं।

Post a Comment

0 Comments